रांची, झारखंड: ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप के द्वारा रांची में बिरसा मुंडा की धरती पर एक भव्य पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम MLA क्लब में आयोजित होगा, जिसमें संगठन के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, डॉ. एस. मधुप, ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह संगठन के मूल उद्देश्य, “सामाजिक एकता और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना ही लक्ष्य है”, तथा समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से सदस्यों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल सदस्यों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि संगठन की सोच और दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगा।
ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप ने समाज के सभी वर्गों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है, ताकि एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में सभी का योगदान सुनिश्चित किया जा सके।
निवेदक:
डॉ. एस. मधुप
(चीफ कन्वीनर, ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप)