राजगीर:  9 नालंदा से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल सामने आई है। छबिला रोड स्थित आर.डी.एच स्कूल के पास S.S.R.L.M धम्मा मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एवं हॉस्पिटल का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर निभा कुमारी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार, डीएसपी ऋषि राज, हॉस्पिटल के संरक्षक अर्जुन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि यह हॉस्पिटल स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, आर्मी ऑफिसर एवं कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा, वहीं आम नागरिकों को भी किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब नालंदा और राजगीर के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आधुनिक चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे नालंदा जिले के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। वहीं श्री अभिमन्यु बौद्ध ने कहा कि S.S.R.L.M धम्मा मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एवं हॉस्पिटल आने वाले समय में जिला और शहर स्तर पर अपने केंद्रों का विस्तार करेगा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एक अलग से विशेषज्ञ ऑफिसर टीम गठित की जाएगी, जो क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेगी और कम खर्च में बेहतर इलाज सुनिश्चित करेगी। इस संबंध में धम्मा प्रोग्रेसिव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मेडिकल सलाहकार डॉ. एस. मधुप ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही इसकी दूसरी यूनिट औरंगाबाद के खैरा फिरोज में शुरू की जाएगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed