बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत डॉ. एस. मधुप ने माननीय उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary को धुरी-धुरी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में “पावर हाउस” के रूप में अपनी पहचान बना चुके सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व, रणनीतिक सोच और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता का ही परिणाम है कि एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। डॉ. मधुप के अनुसार, सम्राट चौधरी की अथक मेहनत, मजबूत संगठन क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही आज पूरे बिहार से एनडीए के पाँच उम्मीदवार राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सम्राट चौधरी ने पार्टी संगठन को मजबूत किया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर रणनीति तैयार की, उसी का नतीजा है कि एनडीए को यह बड़ी जीत मिली है। वर्तमान समय में पूरे बिहार में उनकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और नेतृत्व की चर्चा जोरों पर है और राजनीतिक गलियारों में उन्हें एक प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. मधुप ने आगे विश्वास जताया कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी और भी बड़ी जिम्मेदारियां निभाते हुए बिहार को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा प्रदेश के विकास और राजनीतिक स्थिरता में अहम भूमिका

