Sanjhauli/Rohtas 

संझौली प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2025) के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी  सुश्री प्रभा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रखंड कार्यालय, सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और जीविका समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

 

रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था। “Nothing like voting, I vote for sure” (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे) के संदेश को लेकर यह रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को अपने मताधिकार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्रों और जीविका समूह की महिलाओं ने स्लोगन के जरिए जागरूकता का प्रचार किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित है और हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए।

 

इस अवसर पर ग्रामीणों को मतदान के महत्व पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड के कर्मचारियों, जीविका समूह की सदस्यों और शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed