आज 1 मार्च को सासाराम के पटेल धर्मशाला के सभागार में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के जिला अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस निर्वाचन की प्रक्रिया को जिला निर्वाची पदाधिकारी संजय पटेल और जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री बिहार सरकार अजीत चौधरी के द्वारा पार्टी के तमाम दिशा निर्देशों एवं नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया। इस क्रम में दो लोगों द्वारा जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया जिनके नाम धीरज मिश्रा और बिंदा चंद्रवंशी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में रोहतास जिला के सभी नगर और प्रखंड इकाइयों के चुने हुए डेलीगेटस ने मतदाता के रूप में भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में धीरज मिश्रा के द्वारा बिंदा चंद्रवंशी के समर्थन में अपना नाम वापस लिया गया और इस तरह सभी डेलिगेट्स के समर्थन से बिंदा चंद्रवंशी रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में अरुणा सिंह रिंकू सिंह अनिल सिंह धनंजय भाई पटेल अलख निरंजन अशोक चंद्रवंशी सीपू सिन्हा गिरेंद्र सिकरीवार धनजी चौधरी हाजी जमालुद्दीन सिद्दीकी टुटूल सिंह तौसीफ आलम हरिहर सिंह मनोज सिंह धर्मेंद्र चौहान शेषनाथ चौधरी संतोष कुशवाहा संतोष शुक्ला दीपक चौबे सत्येंद्र कुशवाहा अमरेंद्र कुमार नवनीत राय रूपेश चंद्रवंशी राजेश पटेल सद्दाम हुसैन रवि पटेल कमरुद्दीन फारूकी रुनादेवी बसंत कुमार राय अरुण राम विनोद पांडे विनोद पाल संगीता सिंह शोभा चंद्रवंशी रेहाना खातून सविता नटराज संजर खान डोमाराम राज सोनी राकेश कुमार मुन्ना निखिल जय सिंह अभिषेक पटेल शशि रंजन वंश नारायण पटेल अरविंद राय संजय सिंह संदीप गिरी प्रमोद कुमार चौधरी विपिन कुशवाहा कमरुद्दीन फारुकी कुंदन सिंह रंजू कुशवाहा श्री राम मिश्रा दीनदयाल चौधरी हरेंद्र पटेल अखिलेश्वर चौधरी दिनेश चंद्रवंशी उमेश कुमार पांडे सहित कई अन्य उपस्थित थे।

